फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर सहित दो की मौत, आरोपी चालाक फरार

Sun, 08 Sep 2019 12:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चरखी दादरी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दादरी-लोहारु रोड पर पांडवान बस अड्डे के समीप एक ट्रॉला ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार किशोर सहित दो की मौत हो गई। मृतक खेड़ी बत्तर गांव के रहने वाले थे। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेड़ी बत्तर निवासी रोहित (16) व सागर (19) शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कूटी पर किसी काम से पांडवान जाने के लिए गांव से चले थे। स्कूटी सागर चला रहा था और रोहित पीछे बैठा था। जब वो पांडवान अड्डे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रॉला ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। 

घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाने लगे लेकिन बीच रास्ते ही सागर ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कूटी और ट्रॉले को अपने कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल पहुंचे रोहित के चाचा जगबीर ने बताया कि रोहित दसवीं का छात्र था और वह दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, सागर दो भाइयों में छोटा था और वह बारहवीं पास था। 

हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ी बत्तर के ग्रामीण भी पहले घटनास्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंचे। ट्राला लोहारु से दादरी की तरफ आ रहा था जबकि स्कूटी सवार खेड़ी बत्तर से लोहारु की तरफ जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में खेड़ी बत्तर निवासी रोहित और सागर की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें