फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: ट्राइसिटी के होनहार चमके, बेटियों ने फिर मारी बाजी; 91.27 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Thu, 14 May 2026 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ का कुल परिणाम 88.96 प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 91.27 दर्ज किया गया। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी 87.25 प्रतिशत रहा। इस बार 348 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 57 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए।
विज्ञापन
सेक्टर 26 स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल में पास होने पर जश्न मनाती 12वी कक्षा की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में इस बार ट्राइसिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में छात्राओं ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूलों और परिवार का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ अपनी सफलता का उत्सव मनाया।
विज्ञापन


मेडिकल - सेल्फ स्टडी और संघर्ष से मिली सफलता
मेडिकल स्ट्रीम में शिशु निकेतन स्कूल के छात्र सात्विक भारद्वाज ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। पंचकूला सेक्टर-6 निवासी सात्विक के पिता रेलवे में डॉक्टर और मां आईएएस अधिकारी हैं। सात्विक ने बिना किसी ट्यूशन के सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे। उधर मोहाली के सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा अंशिका राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मेडिकल स्ट्रीम में स्कूल टॉप किया। वहीं केशिका खियातन ने 97.4 प्रतिशत और अनन्या कपूर ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

नॉन मेडिकल- इंजीनियरिंग और देश सेवा के सपने
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 के छात्र अनूप सैनी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर ट्राइसिटी में टॉप किया। सेक्टर-26 पुलिस लाइन निवासी अनूप के पिता चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित रिवीजन, योग और टाइम मैनेजमेंट को दिया। अनूप भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्य के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोजाना स्कूल से आकर से रिवीजन उनकी ताकत रही है।

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की छात्रा वृंदा शारदा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं। साहित्य और कविता में रुचि रखने वाली वृंदा भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। उनकी माता पूनम शर्मा शिक्षिका हैं जबकि पिता गुलशन शारदा व्यवसायी हैं। वृंदा ने कहा कि सफलता पाने के लिए फोकस और लगातार मेहनत जरूरी है। पढ़ाई के साथ वृंदा की रुचि पढ़ने, पेंटिंग और कैलिग्राफी में भी है। वह स्कूल की साहित्य और कविता शाखा की एडिटोरियल बोर्ड प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं। केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 बी के अश्वीर सिंह धालीवाल ने साइंस स्ट्रीम में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स स्ट्रीम-इन्वेस्टमेंट बैंकर से सीए बनने तक के सपने
भवन विद्यालय चंडीगढ़ की छात्रा सावनी थापर और छात्र शौर्य गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन किया। अंबाला निवासी सावनी रोजाना लंबा सफर तय कर स्कूल पहुंचती थीं। उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य ने उन्हें सफलता दिलाई। उनका सपना इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का है। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। इसे आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है। शौर्य गुप्ता पंचकूला सेक्टर-21 के निवासी हैं। वह भविष्य में एंटरप्रन्योर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए। पंचकूला की अधिश्री ध्यानी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। पढ़ाई के साथ उन्हें पियानो बजाना पसंद है। वहीं केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 बी की आयाना सिंह ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में मिठाई बांटी गई। वहीं, जीएमएसएसएस-35 के छात्र चित्रांशु धवन ने 96 प्रतिशत अंक किया है। चित्रांशु धवन पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल रहे हैं।

ह्यूमैनिटीज-बेटियों ने दिखाई सबसे ज्यादा चमक
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में ट्राइसिटी की बेटियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ की छात्रा लविशा गहलावत ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाते हुए उन्होंने चीन में वर्ल्ड हैंडबॉल चैंपियनशिप और उज्बेकिस्तान में एशियन चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। उनका सपना जज बनना है। लविशा के पिता डॉ. सुनील कुमार सेक्टर 8 सी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाहौर) के प्रिंसिपल हैं जबकि उनकी माता अनीता गृहिणी हैं। लविशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से उन्होंने अपने माता-पिता को मेहनत और ईमानदारी से काम करते देखा है जिससे उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली। लगातार मेहनत और नियमित पढ़ाई ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। पंचकूला की अनुष्का मलिक और दिशिता ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ट्राइसिटी में पहचान बनाई। अनुष्का आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, जबकि दिशिता लॉ की पढ़ाई कर जज बनना चाहती हैं। मोहाली के सेंट सोल्जर स्कूल की नूरप्रीत कौर ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में स्कूल टॉप किया। मिशिता ठाकुर और रिया ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

चुनौतियों के बीच भी नहीं टूटा हौसला
पीएम श्री जीजीएमएसएसएस सेक्टर-18 की छात्रा वंशिका जैन ने सुनने में दिक्कत और टाइप-1 डायबिटीज जैसी चुनौतियों के बावजूद 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी सफलता ने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। ट्राइसिटी के विद्यार्थियों की इस सफलता ने एक बार फिर दिखा दिया कि मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के दम पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें