फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी में दिनभर छाए रहे बादल, दो से तीन तीन डिग्री तक गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल समेत पंजाब और हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को ट्राइसिटी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड का बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ धुंध और कोहरे के आसार हैं। सुबहजशाम पड़ने वाली सर्दी अब दिन में भी महसूस की जाने लगी है। रविवार का दिन होने के चलते सुखना लेक पर गर्म कपड़ों में काफी पर्यटक घूमने पहुंचे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 30 नवंबर से पूरे पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना कम है। सोमवार को ट्राइसिटी में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया था, लेकिन दिन भर बादल छाए रहे। देर शाम तक मौसम में ठंडक रही और शुष्क बना रहा। इस बीच हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, पंजाब में मौसम शुष्क रहा।
सोमवार को ट्राइसिटी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों के मुकाबले सोमवार को तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को ट्राइसिटी में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें