फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गरबा किया एसएसपी ने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गरबा और डांडिया करने वाले सिटी ब्यूटीफुल की जोड़ियों के लिए रविवार कुछ खास था। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बीच पहुंची थीं एसएसपी नीलांबरी जगदाले। सिटी की एसएसपी यहां ट्रेडिशनल ड्रेस में थीं और जैसे ही कार्यक्रम अपनी परवान चढ़ा तो एसएसपी भी यहां गरबा करने लगीं। इस दौरान उनके साथ गरबा करने की होड़ लग गई। मौका था चंडीगढ़ के तमजारा क्लब में आयोजित डांडिया गरबा नाइट का। इसमें कई परिवार आए थे। उन्होंने एसएसपी के साथ इस मौके को खूब एंज्वाय किया। इसमें भाजपा नेता सतपाल जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया का ट्रेंड युवाओं पर छाया रहता है। ऐसे में तमजारा में एक अलग प्रकार की नाइट का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ की एसएसपी यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थीं। उन्होंने ंकहा कि उनको गरबा काफी पसंद है। गौरतलब है कि एसएसपी नीलांबरी जगदाले महाराष्ट्र की हैं और महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया का ट्रेंड जबरदस्त है। तमजारा में आयोजित इस गरबा डांडिया नाइट का आयोजन कोरियोग्राफर की देख रेख में किया गया। डांडिया गरबा नाइट की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं। रविवार शाम को सिटी की पांच जोड़ियां यहां पहुंची और थोड़ी रिहर्सल के बाद यहां डांडिया और गरबा में प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें