फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश की मार से उबर नहीं पाई ट्राइसिटी, 18 को फिर बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते दिनों हुई बारिश से आई बाढ़ से ट्राइसिटी अभी उबर नहीं पाई है। एक बार फिर ट्राइसिटी में बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 18 जुलाई को बारिश की संभावना है। कारण है कि मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किमी और 9.5 किमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है।शहर में शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप रही। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पिछले चार दिन से शहर में बारिश नहीं हुई है, लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। मानसून भले अब कमजोर हो गया है, लेकिन मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किमी और 9.5 किमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा एक साइक्लोन सर्क्युलेशन हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। इससे कम से मध्यम वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने ट्राइसिटी में शनिवार को दिन में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक कुल 733.1 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें