फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी के बच्चों ने छू लिया आसमान, परीक्षा परिणाम आते ही चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। सीआईएससीई परीक्षा में अब की बार ट्राइसिटी के विद्यार्थियों का कमाल का प्रदर्शन रहा। चंडीगढ़ में 12वीं ह्यूमेनिटीज में स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल से टिया नागपाल ने 97, सेंट जेवियर स्कूल से नॉन मेडिकल में अरुणिमा ने 97 और कॉमर्स में सौम्य ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। मेडिकल में विदुला ने 96.50 प्रतिशत अंक लेकर सबसे अधिक प्राप्त किए। ह्यूमेनिटीज और मेडिकल में स्ट्रॉबेरी की टिया और विदुला ने टॉप किया। उधर, पंचकूला जिले के स्कूलाें का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मोहाली के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। भव्यवीर चौधरी और कुवम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। इसी स्ट्रीम के हरगुन सिंह आहलुवालिया ने 97.50 प्रतिशत लेकर दूसरा और सिदकवीर सिंह बैदवान ने 97.25 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स में अरुणव कपूर ने 93.25 प्रतिशत अंकर लेकर मोहाली में पहला स्थान प्राप्त किया। मेडिकल और नाॅन मेडिकल में छात्रा रवलीन कौर 97.25 अंक लेकर मोहाली जिले में पहले स्थान पर रहीे।
विज्ञापन


ये हैं चंडीगढ़ में सीआईएससीई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल
शहर के सीआईएससीई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल सेक्टर- 26, टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर- 33, सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 44 और सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर- 45 है। इनमें से 11वीं और 12वीं सेंट जेवियर और स्ट्रॉबेरी स्कूल में है। 12वीं के दो संकाय मेडिकल और कॉमर्स में टॉपर सेंटर जेवियर स्कूल से हैं जबकि ह्यूमेनिटीज और मेडिकल में स्ट्रॉबेरी की टिया और विदुला ने टॉप किया।

क्या कहते हैं दूसरे स्थान पर आने वाले 10वीं के टॉपर्स : 98.8 प्रतिशत

क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पर फोकस से मिली सफलता
10वीं में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले राष्ट्रतेज ने बताया कि उन्होंने क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पढ़ाई करने पर फोकस किया। इससे सफलता मिली पढ़ाई के साथ खेल में भी एक्टिव रहे। राष्ट्रतेज की मां सलिलेश सिंह ने बताया कि बेटे को स्ट्रैस न हो इसलिए वह उसकी लगातार काउंसलिंग करती थी और उसे हमेशा फ्री मांइडिड रखा। पिता अमित कुमार एसबीआई में कार्यरत हैं। राष्ट्रतेज ने बताया उसे विज्ञान और गणित दोनों विषय में रुचि है इसलिए 11वीं में मेडिकल स्ट्रीम ही लेनी है।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं कार्तिक
कार्तिक ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की थी। कोई कोचिंग सेंटर या ट्यूशन नहीं गए। वह स्कूल में बिताए अपने छह घंटों में शिक्षक द्वारा बताई गई सभी बातों को ध्यान से सुनता था। इसके साथ घर के लिए दिया जाने वाला काम ईमानदारी से करते थे। कार्तिक ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ लॉन टेनिस भी खेलते हैं। उनको गाने लिखने और गाने का शौक है, वह गिटार भी बजाते हैं। कार्तिक के पिता राजीव गोयल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मां रजनी गोयल एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ गोयल आईआईटी, दिल्ली में इंजीनियरिंग कर रहे हैं। वह भी कार्तिक की पूरी मदद करते हैं। कार्तिक का सपना है कि वह भी अपने बड़े भाई की तरह आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करे।

अरव बोले- पिछले साल के प्रश्नपत्र से मिली मदद
10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अरव गुप्ता ने बताया पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करने उसे पढ़ाई में बहुत मदद मिली। पेपर हल करने से कॉन्फिडेंस बढ़ा और प्रश्नों और पढ़ाई में भी आसानी हुई। अरव ने बताया वह किसी भी सोशल मीडिया पर नहीं रहे ताकि डिस्ट्रैक्शन न हो। पूरे साल पढ़ाई को निरंतर रखा। अरव के पिता अमित गुप्ता निजी कंपनी के निदेशक है और मां प्रीति अग्रवाल जीएमएस-45 में अंग्रेजी की अध्यापिका हैं। अरव आगे नॉन मेडिकल लेकर कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते है।

माता-पिता की तरह डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं हर्षुल
लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14 के 10वीं के विद्यार्थी निवासी सेक्टर-12 के हर्षुल गर्ग ने 98.8 फीसदी अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह चार घंटे की सेल्फ स्टडी करते थे। उनके पिता वीके गर्ग और माता रुचिका दोनों डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि वह अपने अभिभावकों को रोल मॉडल मानते हैं। वह उन्हीं की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं। इसके अलावा वह फैंसिंग के नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं। वह पढ़ाई के बाद अपने को तनाव मुक्त रखने के लिए म्यूजिक भी सुनते हैं।



इन विद्यर्थियों ने भी हासिल किया मुकाम

सफलता का शार्टकट नहीं, कड़ी मेहनत से मिले नंबर : कुवल अग्रवाल
लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14 में 10वीं के विद्यार्थी कुवम अग्रवाल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह पांच घंटे की कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते थे। उनके पिता मनीष अग्रवाल बिजनेसमैन हैं। वहीं, उनकी मां अल्का गृहिणी हैं। कुवम स्कूल के हेड ब्वॉय भी रहे हैं। वह आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्हें आउटडोर स्पोर्ट्स में बहुत दिलचस्पी है। वह अपने को तनाव से मुक्त रखने के लिए क्रिकेट और बास्केटबाॅल से भी खेलते हैं।

बाॅस्केटबाल खेलकर और म्यूजिक सुनकर तनाव को दूर रखा
लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर -14 में 10वीं के विद्यार्थी भव्यवीर चौधरी के 98.4 फीसदी नंबर आए हैं। वह पांच घंटे की पढ़ाई करते थे। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता अनुराग चौधरी बैंकर हैं। वहीं, मां उनकी शालू चौधरी हाउस वाइफ हैं। जब कठिन टॉपिक को पढ़ने में दिक्कत होती थी। तो वह अपने को तनाव से मुक्त रखने के लिए बास्केट बाल खेलते रहे हैं। वह म्यूजिक सुनकर तनाव को दूर करते हैं।




12वीं में चंडीगढ़ में इन विद्यार्थियों ने किया टॉप -

मां के साथ करती थी पढ़ाई -
12वीं ह्यूमैनिटीज में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल की छात्रा टिया ने बताया परीक्षा के दिनों में मां साथ पढ़ाई के समय साथ बैठती थी। कुछ नहीं आता तो मां से पूछती और वह भी टिया का बीच-बीच में टेस्ट लिया करती या विषय में से कुछ पूछ लेती। मां डॉ. नीरजा भार्ती पीजीआई और पिता डॉ. अमित कुमार फॉर्टिज अस्पताल में डॉक्टर है। बेटी दोनों की फील्ड से अलग एनिमेशन और वीएफएक्स में रूचि रखती है और इसी में कॅरियर बनाने की सोची है।

हर दिन का टारगेट रहता था तय
12वीं नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अरुणिमा राय हर दिन अपना पढ़ाई का टार्गेट सेट करती थी। ट्यूशन न लगाकर अरुणिमा ने स्कूल शिक्षकों से मदद ली और बेहतरीन अंक प्राप्त किए। रोज अपना टार्गेट सेट कर दो-तीन घंटे पढ़ती थी और फिर ब्रेक लेती थी। पढ़ाई में डिस्ट्रैक्शन न हो इसलिए खुद का फोन नहीं था और न ही किसी सोशल मीडिया। बोर्ड परीक्षा के बाद माता-पिता ने फोन दिलाया। अपने आगे की पढ़ाई अरुणिमा कंप्यूटर साइंस में करना चाहती है। मां श्रद्धा गृहिणी है और पिता अरुन कुमार राय निजी कंपनी में कार्यरत है।

रोज सुबह दो घंटा पढ़ाई करता था
12वीं कॉमर्स में ट्राइसिटी में टॉप करने वाले सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सौम्य ने बिना ट्यूशन के 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता ने बेटे के टॉप करने पर खुशी जाहिर की और बताया कि बेटा शुरु से मेहनती रहा है। सुबह स्कूल जाने से पहले रोज दो घंटे पढ़ाई करना सौम्य की रूटीन में शामिल था। सौम्य ने बताया स्कूली किताबों के अलावा वह अन्य बहुत सी किताबें पढ़ते थे। पिता संजय एसबीआई में कार्यरत हैं और मां सुनीता गृहिणी है। स्टॉक मार्केट में रूचि रखने वाले सौम्य आगे बीकॉम करना चाहते है।


एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी लिया भाग
चंडीगढ़ से 12वीं में 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेडिकल टॉपर विदुला कपूर ने बताया कि पढ़ाई के साथ अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी वह पूरा साल भाग लेती रही। उन्हें गाना बहुत पसंद है इसलिए स्ट्रॉबेरी स्कूल में सिंगिंग क्लब का हिस्सा रही। साइंस प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। पढ़ाई में सिद्धांत स्पष्ट करने पर ध्यान दिया न कि घंटों के हिसाब से पढ़ाई करने पर। पेपरों के लिए जितनी तैयारी की थीं अंक उसी अनुसार आए और मां हमेशा सपोर्ट के लिए साथ रही। विदुला की मां स्वाती कपूर इंटीरियर डिजाइनर है और पिता कपिल कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।


पंचकूला के इन स्कूलों को बेहरीन प्रदर्शन

सेंट जेवियर्स का भी बेहतर प्रदर्शन
सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें दसवीं कक्षा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। इस बार दसवीं की 129 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। छात्र अदिति गोयल ने 98.8 फीसदी, जयंत मेहता 98 फीसदी, नंदिता 97 फीसदी, देव कुमार नारायण 96.8 फीसदी और शिवांश निगम ने 96 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के प्रिंसिपल जॉर्च एस शियर ने छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सॉपिंस स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
सॉपिंस स्कूल सेक्टर-9 पंचकूला को रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्या डॉ. रमिंदर पाल कौर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा अग्रिया चड्ढा ने 95.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। अनन्या मिश्रा ने 94.4 हासिल कर दूसरा स्थान जबकि तीसरा स्थान रिया चौधरी ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर प्राप्त किया। 90 फीसदी से अधिक अंक आन्या शर्मा (94 फीसदी), सुमित (93.8 फीसदी), अनामिका (93.2 फीसदी), दानिश अरोड़ा (93 फीसदी), अकुल बंता (91.4 फीसदी), आस्था (90.6 फीसदी), हिमांक मंत्रो (90.4 फीसदी) अंक हासिल किया। कुल 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। स्कूल की बीपीएल छात्रा आस्था ने सभी बाधाओं को पार कर 90.6 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या, डॉ. रमिंदर पाल कौर ने सौपिंस स्कूल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

कॉमर्स में 93.25 फीसदी अंक लेकर अरुनव कपूर बने मोहाली के टॉपर
मोहाली सेक्टर-114 के रहने वाले अरुनव कपूर बिना किसी ट्यूशन और एक्सट्रा क्लासेस के 12वीं की कक्षा में 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स में मोहाली के टॉपर बने हैं। वह कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अरुनव के पिता आदित्य कपूर एक सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी मां नेहा कपूर वाईपीएस स्कूल में ही अंग्रेजी की टीचर हैं। अरुनव ने बताया कि वह घर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई करते थे। बाकी समय वह अपने क्लैट की परीक्षा की तैयारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें