फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, संघर्ष को तेज करने का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर चंडीगढ़ के आह्वान पर यूटी एमसी व अन्य विभागीय संगठनों के कर्मचारियों ने संयुक्त तौर पर सोमवार को सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में मजदूर दिवस समारोह का आयोजन किया। समागम में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, भारतीय बाल कल्याण परिषद, संपर्क सेंटर, स्मार्ट सिटी, एमसी मनीमाजरा, आवास, सिटको आदि संस्थाओं के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंटकर संयुक्त संघर्षों को तेज करने का प्रण लिया। समागम में जीवन बीमा निगम, पोस्ट एवं टेलीग्राफ, बोर्ड कॉरपोरेट महासंघ व पंजाब अधीनस्थ सेवा महासंघ वैज्ञानिक आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समागम की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद ने की। मंच का संचालन फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने किया। समागम में मजदूर दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए घोषणापत्र पेश किया। मांगपत्र में विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन व केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। समागम को फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रधन राजेन्द्र कटोच, उप प्रधन ध्यान सिंह, हरकेश चन्द, रेखा शर्मा, नसीब सिंह, सुरिन्द्र सिंह, एम सुब्रहमण्यम, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह, बिहारी लाल, सुखविन्दर सिंह, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह आदि ने संबोधित किया। फेडरेशन के प्रधान रघबीर चन्द ने समारोह में आए कर्मचारियों, कामगारों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें