चंडीगढ़। लद्दाख और पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वीरवार को छात्र केंद्र पंजाब यूनिवर्सिटी में इकट्ठा होकर लेह, लद्दाख में हुई पुलिस फायरिंग में जीवन गंवाने वाले लोगों को याद किया। छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।