चंडीगढ़। 31वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ की थ्रोबॉल टीम का चयन किया जा रहा है। चयन के लिए ट्रायल अमेच्योर थ्रोबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ आयोजित कर रहा है। ट्रायल 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-7बी में लिए जाएंगे। ट्रायल के बाद चयनित चंडीगढ़ की थ्रोबॉल टीम को कनार्टक में 4 से 6 मार्च तक खेली जानी वाली जूनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है।