फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीमों के लिए ट्रायल, 69 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) द्वारा बीसीआई घरेलू सत्र 2021-22 के लिए लड़कियों की क्रिकेट टीमों के चयन के लिए बुधवार को ट्रायल लिए गए। यह ट्रायल पीरमुछल्ला स्थित ट्राइसिटी स्पोर्ट्स एकेडमी (टीसीए) में संपन्न हुए। यूटीसीए ने अंडर- 19, अंडर- 23 और सीनियर टीम के लिए आवेदक 101 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया था। इसमें कुल 69 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान अंडर- 19 टीम के लिए 36 खिलाड़ी, अंडर 23 (जो कि अब अंडर 25 है) में 26 और सीनियर टीम में 7 खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल का संचालन यूटीसीए के मैनेजर आपरेशंस मंजीत सिंह और उनके सहभागी संदीप अरोड़ा की देखरेख में करवाए गए थे। वहीं तीन चयनकर्ता अनूप सोंधी, रविंद्र नैन और कंवर विर्दी सहित गत सत्र की टीम मैनेजर इंदु गुप्ता भी शामिल थी। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने दो दिन तक चले ट्रायल के बाद कहा कि यूटीसीए अब जल्द ही लड़कों के शेष वर्ग की टीमों के लिए ट्रायल आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें