फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल अकादमी के लिए ट्रायल 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल अकादमी (बीबीएफएसए) की ओर से वर्ष 2020 के लिए ट्रायल की घोषणा की गई है। यह ट्रायल रविवार, 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे हाेंगे। इसके लिए 2003-2010 के जन्मतिथि वाले ही ट्रायल दे सकेंगे। ट्रायल क्वालीफाई करने के बाद चुने गए खिलाड़ियाें को अकादमी
विज्ञापन

में एंट्री दी जाएगी।
अकादमी में एंट्री के लिए ट्रायल मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलुरू, कोच्चि, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, कालीकट, पुणे, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, शिलांग के अलावा मणिपुर के राज्य मिजोरम और नागालैंड सहित पूरे भारत के 35 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।
बाईचुंग भूटिया, संस्थापक- बीबीएफएसए का मनाना है कि फुटबॉल एक हाई एक्शन गेम है। इसके लिए जुनून की जरूरत होती है। हम भारतीय फुटबॉल की इस तस्वीर को बदलना चाहते हैं। इसके लिए उन बेहतर खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा जो फुटबॉल को जुनून समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें