चंडीगढ़। सेक्टर-46 में शुक्रवार सुबह 9.15 बजे पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इसमें गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया लेकिन कार की डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-47 निवासी इशू ट्याल ने बताया कि अगर कुछ सेकेंड पहले हादसा होता तो जान भी जा सकती थी।
इशू ने बताया कि वह सुबह घर से जिम गया था। जिम के बाद सेक्टर-46 से होते हुए घर लौटना था। सेक्टर-46 स्थित मार्केट के पास सड़क पर पहुंचे तो उन्हें किसी की कॉल आ गई। वह सेक्टर-46 मार्केट के पास गाड़ी रोककर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान अचानक पेड़ गाड़ी की डिग्गी पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने इसकी जानकारी बागवानी विभाग को दी।