फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा के मरीजों को अब यहां मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के ट्रॉमा सेंटर को स्टेट ऑफ आर्ट ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत अस्पताल प्रशासन पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के साथ करार करेगा। पीजीआई के हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ जीएमएसएच-16 के ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर केस की सर्जरी में डॉक्टरों की मदद करेंगे। इसके लिए वह 24 घंटे ऑनकॉल उपलब्ध रहने के साथ ऑनलाइन सेवाएं भी देंगे।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि पीजीआई के हड्डी रोग विभाग प्रमुख डॉ. मनदीप एस ढिल्लों से इस संबंध में वार्ता की गई है। उनकी तरफ से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रामा सेंटर में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। मौजूदा समय में कई ऐसे जटिल ऑपरेशन संबंधी ट्रॉमा केस आते हैं, जिन्हें विशेषज्ञ की कमी के कारण पीजीआई रेफर करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पीजीआई के हड्डी रोग विशेषज्ञ से मदद मिलने पर रेफर की स्थिति नहीं बनेगी। ट्रॉमा के ज्यादा से ज्यादा मरीजों को जीएमएसएच-16 में ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें