फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने लिया UP से सबक: CET परीक्षा में अभ्यार्थियों को मिलेगी परिवहन व आवास की सुविधा, CM ने किया एलान

Fri, 21 Oct 2022 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न पीईटी (PET) की परीक्षा में अव्यवस्थाओं से हरियाणा सरकार ने सबक लिया है। अब सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार परिवहन की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए हरियाणा रोडवेज की बसें जिला मुख्यालयों और उप मंडल मुख्यालयों से चलेंगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित जिला मुख्यालयों पर छोड़ेगी। वहां से आगे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इसके लिए जिला प्रशासन स्कूल बसों या अन्य वाहनों के माध्यम से संपूर्ण व्यवस्था करेगा। सीएम मनोहर लाल ने इसका एलान किया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों की एडवांस बुकिंग हेतु मोबाइल ऐप और पोर्टल विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थी बसों की सूचना, समय सारणी इत्यादि जानकारियां हासिल कर एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। इससे परिवहन विभाग को रूट प्लान बनाने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक बस अड्डे पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, रेलवे का भी सहयोग लिया जाएगा और रेलवे स्टेशनों पर भी हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

ठहरने की भी होगी व्यवस्था
मुख्य सचिव ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में धर्मशालाएं चिह्नित करें और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ भी समन्वय स्थापित कर संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को सुबह 10 बजे परीक्षा है, इसलिए संभावित है कि अभ्यर्थी चार नवंबर की रात तक जिलों में पहुंच जाएंगे। इसलिए अपनी पूरी तैयारी रखें। इसके अलावा, अभ्यर्थियों व उनके साथ आने वाले परिजनों के रहने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। कौशल ने निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्त अपने जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परिवहन प्रबंधन समितियों का गठन करें। इसमें पुलिस अधीक्षक और रोडवेज महाप्रबंधकों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें