फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही विभाग के कर्मचारी से फाइल क्लीयर करने को मांगे डेढ़ लाख, सुपरिंटेंडेंट-क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2018 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट विभाग के सुपरिंटेंडेंट व क्लर्क एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट विभाग पंजाब के सुपरिंटेंडेंट और क्लर्क को सीबीआई ने विभागीय कर्मचारी से एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा है। सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में रहता है, जबकि क्लर्क मोहाली निवासी जसविंदर सिंह है। सीबीआई ने दोनों को सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पंजाब के लघु सचिवालय की सातवीं मंजिल के कमरा नंबर-727 से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से रिश्वत के पचास-पचास हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। दोनों से रात आठ बजे तक  अलग-अलग पूछताछ चली। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को विभाग कर चुका था बर्खास्त :
शिकायतकर्ता पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग का ही कर्मचारी है, लेकिन उसके खिलाफ कई शिकायतों के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उसने ट्रांसपोर्ट विभाग के चंडीगढ़ स्थित स्पेशल सेक्रेटरी के ऑफिस में अपनी बर्खास्तगी के ऑर्डर कैंसिल करवाने की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्पेशल सेक्रेटरी ने उसकी बर्खास्तगी के ऑर्डर कैंसिल कर री-इंक्वायरी के निर्देश दिए हैं।

क्लीन चिट देने को मांगे डेढ़ लाख, सौदा एक लाख में तय
शिकायतकर्ता की री-इंक्वायरी की फाइल सुपरिंटेंडेंट और क्लर्क के पास थी। उसे क्लीन चिट देने के एवज में आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख की डिमांड की। उन्होंने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि यदि उसने रकम नहीं दी तो ऑर्डर उसके खिलाफ कर दिए जाएंगे। शिकायतकर्ता के कई बार रिश्वत की रकम कम करने की गुहार पर आरोपियों ने सौदा एक लाख रुपये में तय किया। 
विज्ञापन


सुपरिंटेंडेंट ने फोटोग्राफर को मारा थप्पड़
आरोपी सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार को सीबीआई का एक कर्मचारी शौचालय में ले गया। वहां से लौटते समय फोटो खींचने पर आरोपी राजीव ने लिफ्ट के पास खड़े एक फोटोग्राफर को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें