हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में एक और बड़ा फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 7 आईएएस और 25 एचसीएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। आईएएस पंकज अग्रवाल वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक भी होंगे।
अशोक कुमार मीणा हिसार नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। अंशज सिंह को सोनीपत नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। शरणदीप कौर बराड़ अंबाला नगर निगम के आयुक्त का कामकाज भी देखेंगी।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शिव प्रसाद को वित्त विभाग का विशेष सचिव और कान्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। मुकुल कुमार यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त का कार्यभार भी संभालेंगे। बिक्रम को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। राहुल हुड्डा गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त होंगे।
एचसीएस को नई नियुक्ति के साथ अतिरिक्त जिम्मा भी
जय कृष्ण अभीर जींद के एडीसी व आरटीए सचिव, मुनीष नागपाल महेंद्रगढ़ के एडीसी व आरटीए सचिव, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महावीर प्रसाद को फतेहाबाद का एडीसी और आरटीए सचिव लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे महेंद्र पाल सांपला के एसडीसी व पीजीआईएमएस, रोहतक के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) होंगे। अमरदीप जैन समालखा के एसडीएम लगाए गए हैं। राजीव अहलावत को हिसार का नगराधीश लगाया गया है। सुभिता ढाका तोशाम की एसडीएम होंगी।
कमलप्रीत कौर को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक लगाया गया है। डॉ. सुशील कुमार अंबाला शहर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, अंबाला के नगराधीश व करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक होंगे। विवेक चौधरी को हरियाणा रोहवेज, पानीपत के महाप्रबंधक काअतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। शालिनी चेतल सिरसा की एसडीएम होंगी। पूजा चांवरिया को जगाधरी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार पटौदी के एसडीएम होंगे।
मीनाक्षी दहिया को नारायणगढ का एसडीएम लगाया गया है। कुशल कटारिया कोसली के एसडीएम का जिम्मा संभालेंगे। प्रदीप अहलावत-1 रोहतक सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक का कामकाज भी देखेंगे। महेश कुमार नारनौल के एसडीएम होंगे। निर्मल नागर को कालांवाली का एसडीएम लगाया गया है। डॉ. किरण सिंह अंबाला के एसडीएम व एचएसवीपी अंबाला शहर के संपदा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सुमित कुमार को एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सतिंद्र सिवाच सेकेंडरी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) होंगे। अनिल नागर को सेकेंडरी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। मनीष कुमार फौगाट महेंद्रगढ़ के एसडीएम लगाए गए हैं। विनेश कुमार बरवाला के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संजय कुमार को पिहोवा का एसडीएम लगाया गया है।