डीसी और एस्टेट ऑफिस के आठ कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर वापस ले लिए गए हैं। कर्मचारियों के एचओडी की सिफारिश पर इनकी ट्रांसफर रोकी गई है। इन कर्मचारियों को इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ट्रांसफर किया गया था। कुल 348 कर्मचारियों और अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया था।
जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। बाद में कर्मचारियों के दबाव में 59 कर्मचारियों की ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के कारण पर्सोनल विभाग ने इन आठ कर्मचारियों को 24 जून को रिलीव करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन डीसी अजीत बालाजी जोशी ने इन कर्मचारियों को रिलीव करने से इनकार कर दिया है। अब यह सभी कर्मचारी डीसी और एस्टेट ऑफिस में ही बने रहेंगे।