फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक आईएफएस और चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले, आईएएस की तलाबला सूची जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएफएस एस नारायण को आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष रूप से आईएफएस अधिकारी एस नारायण को विशेष जिम्मेदारी दी है। एस नारायण अब मुख्य सचिव कार्यालय में आपदा प्रबंधन के सचिव होंगे। इसी प्रकार, एचसीएस वत्सल वशिष्ठ और संवतर्क सिंह खंगवाल को गुरुग्राम नगर निगम में अतिरिक्त निगम आयुक्त नियुक्त किया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक वाईएस गुप्ता को गुरुग्राम में स्वीप कार्यक्रम की निगरानी के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रोहतक के एसडीएम आशीश कुमार को फर्म एंड सोसायटी रोहतक का जिला रजिस्ट्रार के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। संभावना है कि जल्द ही आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होगी। इनमें कई जिलों के डीसी, एडीसी, एसडीएम समेत अन्य विभागाध्यक्षों के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य स्तर के तबादले हो सकते हैं।

आईपीएस अधिकारियों की एक और सूची आएगी
आईपीएस अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी होने के आसार हैं। एक दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने 23 आईपीएस और 27 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूत्रों का दावा है कि अब मुख्यालय स्तर पर कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इसके लिए आईपीएस अधिकारी जबरदस्त तरीके से लॉबिंग करने में जुटे हैं। सूत्रों का दावा है कि मुख्यालय के कुछ अधिकारी बीच-बीच में छुट्टी पर जाते रहे हैं। इसलिए वह मुख्यालय के बजाय फील्ड में नौकरी चाह रहे हैं। दूसरा, कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय बठला बने मुख्यमंंत्री सैनी के ओएसडी
करनाल के रहने वाले संजय बठला को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह मनोहर लाल के प्रतिनिधि के तौर पर करनाल स्थित सीएम आवास पर काम संभालेंगे। नए सिरे से सरकार ने बठला की ओएसडी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। वह करनाल में मुख्यमंत्री आवास में बैठकर काम संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें