चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले गृह विभाग ने हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन और रेवाड़ी के एसपी दीपक सहारण को एक दूसरे के स्थान पर बदला है। इनके अलावा, आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन को एसीपी पंचकूला लगाया गया है। वहीं, सरकार ने 21 एचपीएस (डीएसपी) अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। इनमें रामकुमार को शाहाबाद, अनिल कुमार पिहोवा, गुरमैल सिंह करनाल, ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र, राजेंद्र सिंह झज्जर, जीत सिंह एसीपी सोनीपत, आर्यन चौधरी को भिवानी, मनोज कुमार घरौंडा, रणधीर सिंह नारायणगढ़, जोगेंद्र शर्मा एसीपी कालका, आशीष चौधरी एसीपी सोनीपत, अजायब सिंह नूंह, संजीव कुमार सिरसा, रजनीश कुमार रोहतक, रजत गुलिया एसीपी पंचकूला और सुभाष चंद्र को डीएसपी चरखीदादरी लगाया है।
इनके साथ ही मुख्यमंत्री के टूर एडीसी के तौर पर कार्यरत एचपीएस हितेश यादव को सीआई मुख्यालय में एसपी, अतिरिक्त पुलिस ईआरएसएस हरियाणा में कार्यरत एचपीएस नुपुर बिश्नोई को एसपी ईआरएसएस हरियाणा, डीएसपी सिवानी जयभगवान को डीएसपी डबवाली और डीएसपी भिवानी दीपक कुमार को डीएसपी सीआईडी में नियुक्त किया गया है।