फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस के छह कर्मचारियों समेत 13 का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस के छह कर्मचारियों समेत 13 का तबादला हुआ है। ये सभी तीन साल से ज्यादा समय से एक ही पद पर तैनात थे। कार्मिक विभाग की सचिव नितिका पवार ने तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिन कर्मियों के तबादले किए गए हैं, उनमें सभी सीनियर असिस्टेंट स्तर के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

इनमें से एस्टेट ऑफिस के छह, जीएमसीएच-32 के दो, सीटीयू के दो, एजुकेशन-ट्रेजरी और पुलिस विभाग से एक-एक कर्मचारियों का तबादला हुआ है। प्रशासन ने प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर ही इन कर्मचारियों का तबादला किया है। सभी को तुरंत प्रभाव से अपने नए विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि इन ट्रांसफर आदेशों का पालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि एस्टेट ऑफिस में अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन करने के बावजूद उच्च अधिकारी विभाग के काम से संतुष्ट नहीं हैं। यही कारण है कि सलाहकार धर्मपाल नियमित रूप से विभाग की कार्यप्रणाली की निगरानी कर रहे हैं, ताकि ज्यादा समय तक लोगों के काम अटके न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें