पंजाब सरकार ने एक आईपीएस और दस पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। पीपीएस अफसरों में मोहन लाल को एसी, पीएपी चंडीगढ़, जतिंदर सिंह को एसी, पीएपी जालंधर बनाया गया है।
वहीं सुखपाल सिंह को एडीसीपी ट्रैफिक लुधियाना, प्रदीप मलिक को एसपी इन्वेस्टिगेशन गुरदासपुर, अमरजीत सिंह को एसी आईआरबी, रछपाल सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर, जगजीत सिंह सरोहा को एसपी इन्वेस्टिगेशन बटाला, जगदीप सिंह हुंदल को एसपी हेडक्वार्टर गुरदासपुर बनाया गया।
गुरसेवक सिंह को एसपी ट्रैफिक मोहाली, नरिंदर पाल को एसपी इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का नियुक्त किया गया है। आईपीएस अखिल चौधरी की नियुक्ति चीफ डायरेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा की जाएगी।