15 दिसंबर तक भरना होगा विकल्प, जनवरी में तबादलों के आसार
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज में तबादला शुरू हो गया है। पांच श्रेणियों के अधिकारी और कर्मचारी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मैकेनिक, स्टोर कीपर और यार्ड मास्टर शामिल हैं। 8 दिसंबर से पोर्टल खुल गया है और 15 दिसंबर शाम 5 बजे तक कर्मचारी अपने विकल्प भर सकेंगे। इस संबंध में विभाग के निदेशक की ओर से सभी रोडवेज जीएम को पत्र लिखा गया है। गौर हो कि इससे पहले, चालक और परिचालकों से भी विभाग विकल्प ले चुका है।