फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव स्थगित, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव को स्थगित कर दिया है। जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 29 अगस्त को तकनीकी समस्या के चलते ट्रांसफर ड्राइव को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के तबादले को लेकर ऑनलाइन शेड्यूल जारी किया गया था, जिसमें 2004, 2008, 2011 और 2017 बैच में नियुक्त हुए प्राइमरी शिक्षकों के अंतर जिला तबादले व शिक्षकों की सभी श्रेणी के प्राथमिक, टीजीटी, सीएंडवी, पीजीटी, हेड मास्टर, ईएसएचएम व हेडमास्टर सहित प्रिंसिपल के तबादले शामिल थे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने 31 अगस्त को अपनी सेवानिवृत्ति से पहले ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी किया था। मगर उनके सेवानिवृत्त होते ही ट्रांसफर ड्राइव को स्थगित कर दिया गया है। अब नए अतिरिक्त मुख्य सचिव की नियुक्त के बाद ही नया शेड्यूल जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें