फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला अपराधों में बेहतर जांच के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में बेहतर कार्रवाई के लिए सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 जांच अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। यह कार्यक्रम बीते 22 अगस्त को शुरू हुआ था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय महिला सुरक्षा था। इसमें पुलिस अफसरों को विभिन्न कानूनों, संशेाधनों, ताजा अदालती फैसलों, जांच की तकनीकों, यौन शोषण, दुष्कर्म जैसे मामलों में साक्ष्यों को सहेजने, साक्ष्यों की पैकिंग और लेबलिंग आदि की जानकारी दी गई। वहीं साक्ष्य जुटाने वाली किट भी उपलब्ध कराई गई। ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी पुलिस अफसरों को सर्टिफिकेट जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बेहतर ढंग से ऐसे मामलों की जांच करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मकसद पुलिसकर्मियों की कार्यदक्षता को बढ़ाना और ऐसे मामलों की जांच को लेकर उनके ज्ञान में बढ़ोतरी करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें