फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट हो रही थी यात्रा, रेलवे ने ऐसे वसूल लिए 69,645 रुपये

Mon, 22 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रेन में चैकिंग
विज्ञापन
जल्दबाजी में ही सही लेकिन टिकट न लेकर ट्रेन में सफर करने वालों को इस बार यात्रा महंगी पड़ गई। फ्री में सफर करने वालों के बारे में रेलवे को भनक लगी, तो ऐसे ऑपरेशन किया गया कि फटाफट 69,645 रुपये इकट्ठा हो गए। फिरोजपुर के टिकट निरीक्षक की ओर से डेढ़ सौ रुपये लेकर यात्रियों को दिल्ली तक का सफर करवाने की मिल रही शिकायतों के चलते मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली की टीम ने सोमवार को पंजाब मेल में छापामारी की।
विज्ञापन


इस बीच 165 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में पकड़ा गया। यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 69 हजार 645 रुपये वसूल किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन टिकट निरीक्षकों के कोच से बिना टिकट यात्री मिले हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

कुछ दिनों से रेलवे के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थी कि पंजाब मेल में टिकट निरीक्षक यात्रियों से सौ से डेढ़ सौ रुपये लेकर दिल्ली तक का सफर करते हैं। इस तरह सरकारी खजाने को चपत लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

65 यात्रियों की धरपकड़ की गई

पंजाब मेल पर छापा - फोटो : file photo
यही वजह थी कि मुरादाबाद से पांच, लखनऊ से तीन व दिल्ली से पांच अधिकारियों की एक टीम गठित कर फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पंजाब मेल में छापेमारी की गई। पंजाब मेल में बिना टिकट यात्रा करने वाले 165 यात्रियों की धरपकड़ की गई। 

उधर, रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने 17 मई को पंजाब मेल में छापेमारी कर बिना टिकट 103 यात्री पकडक़र 36410 रुपये जुर्माना किया। इसी तरह 18 मई को 28 बेटिकट यात्रियों से 12 हजार 730 रुपये व 19 मई को 34 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 20 हजार 505 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें