कालका मेल से जाने वाले यात्रियों को वीरवार की रात चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
वीरवार रात को इस ट्रेन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रात 1.10 पर रवाना होना था। लेकिन, यह ट्रेन शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई।
इस ट्रेन के चंडीगढ़ देरी से रवाना होने का कारण बुधवार को अपने निर्धारित समय से न पहुंचना था।
यह ट्रेन बुधवार सुबह 3.40 पर चंडीगढ़ पहुंचने की जगह लगभग 22 घंटे देरी से वीरवार रात सवा एक बजे पहुंची।
ट्रेन देरी से रवाना होने के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कत आई। कई यात्री तो घर लौट गए। वहीं जिनका घर दूर था, उन्होंने स्टेशन पर ही रात गुजारी।
शुक्रवार को भी कालका मेल सुबह सात घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटा देरी से पहुंची।