पंजाब के राजपुरा में उस वक्त यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जब सरहिंद रेलवे लाइन पर तीर्थ यात्रियों की ट्रेन पटरी से उतर गई।
अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर इसका असर पड़ा। यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामने करना पड़ा। हादसे के बाद काफी यात्रियों ने बस से सफर करने को पहल दी।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को तीर्थ यात्रियों को ले जाने वाली खाली गाड़ी रेलगाड़ी राजपुरा रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी तो राजपुरा सरहिंद रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी का अगला पहिया पटरी से उतर गया।
इस वजह से राजपुरा से सरहिंद की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर जाने वाली रेलगाड़ियों को ब्र्रेक लग गई जबकि सरहिंद की तरफ से आने वाली रेलवे लाइन चालू रही।
इतना ही नहीं दिल्ली से अमृतसर जानी वाली सुपर फास्ट रेलगाड़ी राजपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची लेकिन उसे राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।
राजपुरा रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री सरहिंद, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ जाने को खड़े थे, इससे उनके खासी दिक्कत हुई।