शहर में हुई बरसात के चलते मंगलवार सुबह आफिस जाने वाले वाहन चालक जाम में फंस गए। हाउसिंग बोर्ड से लेकर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जाम से बचने के लिए पंचकूला की तरफ से आने वाले लोगों ने रेलवे लाइट प्वाइंट से दड़वा और आईटी पार्क की तरफ से वाहनों को निकाला। हैरानी यह है कि इतना जाम लगने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी आराम से लाइटों के पास खड़े रहे। जाम हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लाइटे बंद करके मैनुअल तरीके से जाम को खुलवा सकते थे।
जाम की ऐसी ही स्थिति पिकाडली चौक, बस स्टैड और प्रेेस लाइट प्वाइंट पर थी। कई जगह ट्रैफिक पुलिस जवान बरसात में ही सड़क के बीच खड़े होकर मैनुअल तरीके से ट्रैफिक को निकाल रहे थे।