नयागांव। पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर गांव सिसवां के पास मोहाली पुलिस के एक ट्रैफिक कर्मचारी का पैसे लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। 55 साल के गाड़ी चालक ने ट्रैफिक कर्मचारी पर कागज पूरे होने पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी ने पैसे लौटा दिए। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि वह छह महीने से हिमाचल के बद्दी से चंडीगढ़ की सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी से सब्जी और फल लाता है। वह सेक्टर-26 से सब्जी लेकर जा रहा था कि सिसवां टी-प्वाइंट पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पैसे मांगने लगे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे पत्रकार ने इस संबंधी विजिलेंस में शिकायत दी। इस घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पत्रकार का मोबाइल और पीड़ित से लिए पैसे लौटा दिए।
कोट्स...मामले की अभी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी। - एचएस मान, एसपी ट्रैफिक