माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। टीटी जलापूर्ति प्रणाली को मजबूत करने और शेष क्षेत्रों में तृतीय उपचारित जल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के काम के कारण सेक्टर 52 और 53 तथा सेक्टर 53 और 54 को विभाजित करने वाली विकास मार्ग सड़क पर यातायात दो दिन प्रभावित रहेगा। यह सड़क 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से 8 फरवरी को रात 10 बजे तक बंद रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा के लिए सहयोग करें।