फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर आज घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Sat, 15 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं ट्रैफिक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंडीगढ़ ट्रेफि क पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर शहर में होने वाले कार्यक्रम के चलते मागों के रूट भी डाइवर्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त सुबह 7 बजे से सेक्टर 16,17, 18, 22, 23 चौक से होते हुए सेक्टर-22 गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, उद्योग पथ, सेक्टर-16 की क्रॉसिंग की ओर से सेक्टर-16/17/22/23 जन मार्ग और लॉयन रेस्त्रां सेक्टर -17 से परेड ग्राऊंड तक सभी सड़के बंद रहेंगी।

सेक्टर-22 ए की मेन मार्केट में सुबह सात बजे से किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं होगी। केवल वीआईपी और उच्च अधिकारियों के वाहनों पर वीआईपी की गाड़ियां सेक्टर-16/17/22/23 उद्योग पथ से एंटर कर सकेंगी और पार्किंग लेबल होने पर सेक्टर-22 ए की मेन मार्केट में गाड़ी पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन


जबकि शहरवासियों के पार्किंग के लिए सेक्टर-22 बी के अस्पताल के सामने, नीलम सिनेमा हॉल सेक्टर-17 की पार्किंग और सेक्टर-17 फुटबॉल स्टेडियम के पार्किंग में बंदोबस्त किया गया है। विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों को बिजवाड़ा मार्केट चौक व पिकाडली चौक के रास्ते आईएसबीटी में प्रवेश करना होगा।

पंजाब राज भवन में होने वाले कार्यक्रम के चलते सेक्टर- 5,6,7,8 से होते हुए गोल्फ क्लब के टी-प्वाइंट और पंजाब राज्य भवन के टी-प्वाइंट तक दोपहर 2 बजे से सड़कें बंद रहेंगी। पिंक कार पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस व पंजाब राज भवन में पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ग्रीन कार पार्किंग लेबल वाली गाड़िय़ों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस के विपरीत दिशा में सेक्टर-7/8 पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। गोल्फ क्लब के सदस्य एसजीजीएस कॉलेज के सामने से सड़क पर बनी पार्किंग में वाहन पाक कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें