चंडीगढ़। बाइक सवार एक पुलिसकर्मी ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन उसकी बेल्ट नहीं बांधी। किसी शख्स ने पुलिसकर्मी की फोटो खींचकर मामले की शिकायत ट्विटर पर डीआईजी ट्रैफिक से कर दी। थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने पुलिसकर्मी का टीवीआईएस चालान काट दिया। हुआ यूं कि शनिवार शाम एक शख्स ने डीआईजी ट्रैफिक शशांक आनंद के ट्विटर अकाउंट हैंडल पर बाइक सवार पुलिसकर्मी की फोटो शेयर कर दी। इस दौरान शख्स ने लिखा.. क्या सिर्फ ट्रैफिक रूल्स आम पब्लिक के लिए होते हैं। यहां बाइक सवार पुलिसकर्मी ने हेलमेट पहनने के बावजूद बेल्ट नहीं लगाया हुआ है। घटना सेक्टर 8/9 की लाइट प्वाइंट पर शनिवार दोपहर करीब 3.50 बजे की है। इसके थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार पुलिसकर्मी का चालान इश्यू कर दिया।