फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महीनों से बंद ट्रैफिक लाइट, मेडिसिटी चौक पर बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। मेडिसिटी चौक पर महीनों से ट्रैफिक लाइट बंद पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। न्यू चंडीगढ़ के प्रमुख मार्गों में शामिल इस चौक से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सिग्नल बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह वाहन चालकों की समझ और सावधानी पर निर्भर है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग जल्द समाधान करेंगे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक लाइट चालू नहीं की गई।
निवासियों के अनुसार चौक पर यातायात नियंत्रण की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की है कि ट्रैफिक लाइट शुरू होने तक यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभाग को पहले भी लिखित नोटिस दिए गए थे, एक बार फिर से लिखित नोटिस भेजा जाएगा। - डीएसपी करनैल सिंह, मोहाली (ट्रैफिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें