फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई-सारंगपुर का जाम होगा जल्द खत्म, 80 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल पीजीआई लाइट पॉइंट से सारंगपुर तक रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने 80 करोड़ रुपये की फ्लाईओवर परियोजना को आगे बढ़ा दिया है। इंजीनियरिंग विभाग ने 1.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) का 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और चयनित एजेंसी को दो वर्ष में निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार यह फ्लाईओवर पीजीआई लाइट पॉइंट से खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सु रोड होते हुए सारंगपुर तक बनाया जाएगा। यह मार्ग चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर), सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सु और कुराली के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। यहां प्रतिदिन पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में वाहन पीजीआई और शहर की ओर आते-जाते हैं जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है।
यातायात का दबाव कम होगा
प्रशासन का मानना है कि फ्लाईओवर बनने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी कम होगा और वाहन चालकों का समय बचेगा। आने वाले वर्षों में सारंगपुर में प्रस्तावित पीजीआई एक्सटेंशन शुरू होने के बाद यहां ओपीडी सेवाएं भी संचालित होंगी। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य संस्थान विकसित होने से यातायात और बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुसार परियोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

यह परियोजना वर्ष 2020 में प्रस्तावित हुई थी, लेकिन मेट्रो कॉरिडोर, अलाइनमेंट और अन्य तकनीकी कारणों से लंबे समय तक अटकी रही। अब प्रारंभिक मंजूरियां मिलने के बाद इसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चूंकि यह मार्ग स्टेट हाईवे के अंतर्गत आता है, इसलिए इसके लिए किसी केंद्रीय मंत्रालय की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।
कोट...
पीजीआई से सारंगपुर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट वित्त विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किया जाएगा और निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें