फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: व्यापारियों ने थाना प्रभारी से बैठक करके बाजार की सुरक्षा बढ़ाने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रेहड़ियों और जाम से परेशान व्यापारियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। त्योहारों के सीजन को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात की समस्या दूर करने के लिए मनीमाजरा के व्यापारियों ने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के साथ बैठक की। महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई। बैठक की अगुवाई संगठन के चेयरमैन सतबीर गर्ग ने की। इस दौरान संगठन के प्रधान नेमचंद गुप्ता, मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह, मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा और जनता रेहड़ी मार्केट के प्रधान वसीम मोहम्मद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सतबीर गर्ग ने कहा कि बाजारों के रास्तों में दिनभर अवैध रूप से रेहड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी होती है। कई बार वाहनों की आवाजाही तक बाधित हो जाती है। उन्होंने पुलिस से ऐसी रेहड़ियों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक वारदातों की आशंका भी रहती है। इसलिए बाजारों में दिनभर पुलिस पेट्रोलिंग जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारी से बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया। व्यापारियों का कहना था कि यातायात व्यवस्था बेहतर होने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। बैठक में सुभाष जैन, मनोज अग्रवाल और वरिंदर बंसल काका सहित अन्य व्यापारियों ने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें