खरड़। रिटेल किरयाना मर्चेट्स एसोसिएशन खरड़ ने वेरका के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कुछ फील्ड प्रतिनिधियों पर भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि अन्य कंपनियों के डेयरी उत्पाद बेचने वाले कुछ दुकानदारों को वेरका उत्पादों की आपूर्ति में कथित रूप से बाधाएं डाली जा रही हैं। व्यापारियों ने कहा कि प्रत्येक दुकानदार को ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न कंपनियों के उत्पाद बेचने का अधिकार है। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी व्यापारियों को बिना भेदभाव नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद