आज प्रशासन को सौंपेंगे चाबियां : व्यापारियों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। व्यापारी सुबह 10 बजे इंडस्ट्रियल एरिया से अपनी कारों में शहरभर की मार्केट का दौरा करते हुए दोपहर को प्रशासन के अधिकारियों से मिलने उनके दफ्तर पहुंचेंगे। इस दौरान व्यापारी प्रशासन के अधिकारियों से सभी नोटिसों को रद्द करने की मांग करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि यदि उनकी बात न सुनी गई तो प्रतीकात्मक रूप से अपने व्यवसायों की चाबियां अधिकारियों को सौंप देंगे।