फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टडी वीजा के नाम पर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, युवक को लगाया 16 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित एक वीजा कंसल्टेंट कंपनी ने पंजाब के रहने वाले व्यक्ति को स्टडी विजा के नाम पर टूरिस्ट बीजा थमाकर 16 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के आरोपों के मुताबिक उसने पढ़ाई के लिए यूके जाने के उद्देश्य से कंपनी के जरिए स्टडी वीजा के लिए आवेदन कराया था, लेकिन आरोपी वीजा कंसल्टेंट कंपनी में उसे विजिटर वीजा देकर ठगी का शिकार बना लिया। मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फ्लाई राइट वीजा कंसल्टेंट कंपनी के आरुषि मंधिर बजाज और नवजोत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले सुखदीप सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-34 थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पढ़ाई के लिए यूके जाना था। उसने लंदन में पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-34ए स्थित फ्लाई राइट वीजा कंसल्टेंट नाम की कंपनी से स्टडी वीजा के लिए संपर्क किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 16 फरवरी 2023 को अवतार लेटर के लिए कंपनी में 20 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 25 फरवरी की दोपहर ऑफर लेटर मिलने पर शिकायतकर्ता ने एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये दस्तावेज वेरिफिकेशन और स्कैनिंग के लिए 50000 रुपये जमा कर दिए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक कंपनी ने फ्लाइट बुकिंग इमीग्रेशन क्लीयरेंस समेत अलग-अलग माध्यम से स्टडी वीजा के नाम पर कंपनी ने पीड़ित से 16 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास तब हुआ जब वह एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट इमीग्रेशन की ओर से कहा गया कि वह धोखाधड़ी कर रहे हैं, यह दस्तावेज फर्जी हैं। एयरपोर्ट इमीग्रेशन की ओर से बताया गया कि उसका टूरिस्ट वीजा लगा है, लेकिन उसके दस्तावेज स्टडी वीजा के हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक एयरपोर्ट इमीग्रेशन की ओर से कहा गया कि वह बाहर चले जाएं नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पीड़ित को समझ में आया कि आरोपी कंपनी ने उसके साथ जालसाजी करते हुए स्टडी वीजा के बदले विजिटर वीजा थमा चूना लगा दिया। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें