तोशिबा इंडिया ने 18 नए परिष्कृत सैटेलाइट लैपटॉप की नई सिरीज लांच की है।
तोशिबा कॉर्पोरेशन की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी तोशिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पेश की गई नई रेंज में पी-सिरीज एचडी व फुल एचडी डिस्प्ले से युक्त है।
इसमें हार्मन/कार्डन स्पीकर और तथा एचडीएमआई के आउटपुट भी पेश किए गए हैं जो ऑल राउंड हाई डेफिनिशन परफॉरमेंस देते हैं।
तोशिबा सी-सिरीज में कई विविध कॉनफिगरेशन के विकल्प हैं जो स्टाइलिश लुक व शानदार परफॉरमेंस देते हैं।