फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टॉप रैंकिंग शिवम अरोड़ा ने लक्ष्मण रावत 5- 0 से मात दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हेबॉल इंटरनेशनल पूल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रहा है। स्नूकर एंव बिलियर्ड्स अकादमी में आयोजित इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन इंडिया के टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों में शामिल शिवम अरोड़ा ने लक्ष्मण रावत को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। दिन में खेले एक अन्य मुकाबलों में मनन चंद्रा ने केल्विन को 5-0 से हराया। तासो ताई ने डेविड राजन को 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद ब्लैक बॉल शूटआउट के जरिए शिकस्त दी।
लहरिना ने राजीव जुनेमा को 5-4 से और पीबी लेगसगजुला ने गगनदीप को 5-1 से हराया। जैक वेलन समीर भल्ला को 5-0 से, भूपिंदर सिंह ने टोकू माडो को 5-0 से, जैसन ने चंदन चहल को 5-0 से,सीन डेविड ने कशिश सिधवानी को 5-1 से हराया। प्रमोद कुमार और अनुपमा के साथ मुकाबले में 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला ब्लैक बाल शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें प्रमोद कुमार को जीत मिली। मंगलवार को चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के लिए मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें