फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी दस्तावेज पर मकान किराये पर लेकर किया और को दे दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 में कुछ युवकों ने फर्जी दस्तावेज देकर एक महिला से मकान किराये पर ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने वह मकान किसी और को किराये पर दे दिया। महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-43 निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले मुनीष और कुछ अन्य लड़कों ने उसका मकान किराये पर ले लिया। युवकों ने किराया अदा करने के लिए उसे चेक दिया था। महिला ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जब महिला ने युवकों की ओर से दी गई आइडी पर संपर्क किया तो वह पता भी फर्जी निकला। शिकायत में महिला ने बताया कि युवकों का फर्जीवाड़ा यहीं नहीं रुका, जब वह मकान पर पहुंची तो पता चला कि मुनीष और उसके साथियों ने उस मकान को किसी और को गलत तरीके से किराये पर दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें