फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक ने समय देकर मिलने से किया मना, राजभवन के गेट से लौटे मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर कुलदीप कुमार ने बुधवार को एक बार फिर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रशासक ने पहले उन्हें मिलने का समय दिया था लेकिन बुधवार को जब वह उनसे मिलने के लिए राजभवन के गेट पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। मेयर कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट ली थी। बुधवार को वह तय समय पर सुबह करीब 11 बजे राजभवन के गेट पर पहुंच गए। उन्हें मौके पर बताया गया कि प्रशासक ने उन्हें मिलने से मना कर दिया है क्योंकि वह मुफ्त पानी जैसे मुद्दों पर उनसे चर्चा करने के लिए आए हैं और वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि बनवारीलाल पुरोहित शहर के प्रशासक हैं और वह उनसे शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गए थे लेकिन प्रशासक ने उन्हें मिलने से ही इन्कार कर दिया। कहा कि राज्यपाल जनता से जुड़े मुद्दों को सुनने से कैसे इन्कार कर सकते हैं। मेयर ने कहा कि वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना उनका कर्तव्य है। वह एक बार फिर कोशिश करेंगे कि प्रशासक से मिलकर शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और हाल में बढ़े पानी के दामों पर चर्चा कर सकें। कुलदीप ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि प्रशासक अगली बार कब मिलेंगे।
विज्ञापन


निजी काम से मिलने नहीं गए थेः डाॅ. अहलूवालिया
आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने इस तरह मेयर कुलदीप कुमार से मिलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेयर कुलदीप कुमार अपने निजी काम से राज्यपाल से मिलने नहीं गए थे, वह शहरवासियों को सुविधाएं दिलाने के लिए उनसे मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल इस तरह से शहरवासियों को सुविधाएं देने से वंचित नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की ओर से मेयर कुलदीप कुमार से मिलने का समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें