चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में पढ़ाई करने वाले या किसी सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास सिर्फ एक दिन बचा है। पीयू में यूजी कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। अभ्यर्थी दाखिले के लिए पीयू की वेबसाइट https://ugadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इसके तहत उम्मीदवार बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, बीए-बीएड कोर्स के अलावा फैशन टेक्नोलॉजी और इवनिंग स्टडीज में बीए, बीकॉम इत्यादि अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं विभिन्न भाषा विभागों चाइनीज, फ्रेंच, तिब्बतियन, जर्मन, रशियन, उर्दू, परशियन इत्यादि में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं।