फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सोलन से कम भाव में टमाटर पहुंचा मंडी, आज राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बरसात के कारण 350 रुपये किलो तक बिका टमाटर अब धीरे-धीरे आमजन की पहुंच में आने लगा है। उम्मीद है कि मंगलवार को कीमत में और मंदी आएगी, क्योंकि सोलन की मंडी से चंडीगढ़ रवाना हुआ माल रविवार की तुलना में प्रति क्रेट पर एक हजार रुपये कम रहा। ऐसे में सेक्टर-26 के सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में टमाटर के भाव अभी और गिरेंगे। रविवार को टमाटर थोक में दो हजार रुपये क्रेट और फुटकर में 120 से 130 रुपये किलो बिका था। ऐसे में अगर उम्मीद के अनुसार रेट कम हुआ तो फुटकर में 80 से 90 रुपये किलो टमाटर उपलब्ध हो सकेगा। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन और उपाध्यक्ष रमन आहूजा का कहना है कि मंडी का रेट खरीद के अनुसार कम और ज्यादा होता है। सोलन और हिमाचल के अन्य जिलों से रेट में राहत मिलने से चंडीगढ़ में भी महंगाई कम होने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच बरसात के पूर्वानुमान से राहत की खबर के साथ फिर से स्थिति बिगड़ने की चिंता बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन को सब्जियों की सुरक्षा को लेकर मंडी में समुचित व्यवस्था करने पर फोकस होना होगा।
विज्ञापन

इनसेट-
राहत की उम्मीद में जनता
प्रशासन ने सब्जी और फलों के रेट की निगरानी के लिए कमेटी बनाकर जनता के हित में निर्णय लिया है। ऐसा करके ही मनमानी कीमत पर बिक्री करने वालों को पकड़ा जा सकेगा।
-संदीप मौर्य, धनास
कमेटी को मुस्तैदी से काम करना होगा

बरसात के दौरान फिर से स्थिति गंभीर न हो इसे लेकर प्रशासन को पहले से तैयार रहना चाहिए क्योंकि पिछली बार की चूक का खामियाजा जनता को 350 रुपये टमाटर खरीदकर भुगतना पड़ा था। कमेटी को मुस्तैदी से काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिंदर कौर, सेक्टर-45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें