अग्रोहा मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना क्रिटिकल केयर सेंटर में सभी 60 बेड भर गए हैं। इनमें 30 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 30 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट हैं। वहीं, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सात सदस्यों समेत 29 विद्यार्थी और 13 टीचर पॉजिटिव मिले हैं।
करनाल-रोहतक में तीन तीन की मौत
शुक्रवार को करनाल व रोहतक में तीन-तीन, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद व फतेहाबाद में दो-दो, भिवानी, नूंह, हिसार, सिरसा में एक एक मरीज की मौत हो गई। इसी प्रकार, नए केसों में गुरुग्राम में 1919, फरीदाबाद 980, करनाल 449, सोनीपत 418, हिसार 288, पंचकूला 314, कुरुक्षेत्र 243, सिरसा 202, झज्जर 148, पानीपत 155, अंबाला 269, जींद 163, भिवानी 101 और यमुनानगर में 142 नए केस मिले हैं। इसके अलावा रेवाड़ी में 53, महेंद्रगढ़ 25, पलवल 33, कैथल 93, नूहं 22 और चरखी दादरी 41 नय केस मिले हैं।
नए स्ट्रेन की दस्तक, छह मामले
हरियाणा में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि नए स्ट्रेन के छह मामले सामने आए हैं। विज ने बताया कि प्रदेश में वायरस को रोकने के लिए कड़े निर्णय लिए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों, धर्मशालाओं को अस्पताल बना सकते हैं, इसको लेकर अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में करीब 36 हजार रोजाना टेस्ट किए जा रहे हैं और 2 प्रतिशत दिल्ली लैब में जीनोम फ्रोडिन्स के लिए भेज रहे हैं, इसमें से छह मामले नए स्ट्रेन के आए हैं। विज ने कहा कि इसका इलाज भी मौजूद है। ऑक्सीजन की कमी के सवाल पर विज ने कहा हरियाणा में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बेड की कमी नहीं है।
ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम की स्थिति के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले विरोधियों ने लोगों को भ्रम में डाला था लेकिन अब लोग सामने आ रहे हैं और संस्थाओं को हमने इसमें जोड़ा तो वे पूरा सहयोग कर रही हैं। 30 लाख लोगों को टीका लगा चुके हैं। टीकाकरण को लेकर प्रदेश की जनता जागरुक हो रही है और अभियान में साथ दे रही है। विज ने कहा कि वैक्सीन के साथ साथ हमें खुद भी कड़े नियमों का पालन करना होगा, तभी कोरोना को हराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद