फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज साइकिल से सचिवालय पहुंचेंगे प्रशासक समेत अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बुधवार को पंजाब राजभवन से सेक्टर-9 स्थित सचिवालय साइकिल से जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासक ने सभी अधिकारियों से शहर में साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में अब यूटी प्रशासक खुद साइकिल से सवारी करने की तैयारी में हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के ड्रीम प्रोजेक्ट में साइकिल ट्रैक रहा, जिससे साइकिलिंग को और बढ़ावा मिल सके। शहर भर में साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं। साइकिल के प्रति लोग और जागरूक हों इसको लेकर प्रशासक साइकिल से पंजाब राजभवन से यूटी सचिवालय जाएंगे। इनके साथ सभी विभागों के आलाधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सुबह 10.45 पर पंजाब राजभवन से यह साइकिल का काफिला रवाना होगा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। यूटी प्रशासन जल्द ही शहर के विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर साइकिल चलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें