चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना जांच के लिए चलाई जा रही मोबाइल वैन शुक्रवार को आईएसबीटी सेक्टर-17, सीआरपीएफ कैंपस, मॉडर्न जेल बुड़ैल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा और सेक्टर-26 स्थित पुलिस हॉस्पिटल में मौजूद रहेगी। टीम सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक कोरोना की जांच करके मौके पर ही रिपोर्ट देगी।