चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना टेस्टिंग मोबाइल टीम शुक्रवार को सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-38, सिविल डिस्पेंसरी डड्डूमाजरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दड़वा, सिविल डिस्पेंसरी फैदां और पुलिस हॉस्पिटल सेक्टर-26 में रहेगी। चिह्नित स्थानों पर टीम सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक कोरोना की निशुल्क स्क्रीनिंग करेगी। इस दौरान जांच कराने वाले लोगों को कुछ ही देर में उसकी रिपोर्ट भी दे दी जाएगी।