फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से पिछड़ापन का टैग हटाने के लिए मेरा विधायक बनना जरूरी हैः सुरजेवाला

Mon, 21 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि क्षेत्र से पिछड़ापन का टैग हटाने के लिए मेरा विधायक बनना जरूरी है। पिछले कई साल से यहां के विकास को ग्रहण लग गया और क्षेत्र आज प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है, इस पिछड़ेपन को दूर मुझे पांच साल का समय चाहिए। यह बात सुरजेवाला ने जींद शहर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे जात-पांत की बात करने वालों से दूर रहकर विकास करने में विश्वास रखते हैं। जींद उपचुनाव मेरा नहीं है, जींद उपचुनाव कांग्रेस का भी नहीं है। यह चुनाव है गरीब की साख बचाने, यह चुनाव है उन ताकतों को धूल चटाने का है, जिन्होंने गरीबों के हकों पर डाका डालने का प्रयास किया। 

केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो सोनिया गांधी के नेतृत्व में गरीबों को उनका हक दिलवाने के लिए अनेक प्लान बनाए गए थे। इस प्लान के तहत हर विभाग से गरीबों को उनकी संख्या के हिसाब से लाभ मिलता था, लेकिन जैसे ही केंद्र में भाजपा की सरकार आई, तो सबसे पहले सरकार के खजाने से इस प्लान को समाप्त कर दिया। अब विभागों की मर्जी है, कि वह गरीबों को पैसा दें या उनका अधिकार छीन लें।
विज्ञापन


इन्होंने भी किया प्रचार
सुरजेवाला के पक्ष में रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कलायत से विधायक जयप्रकाश, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन नाना पटोले ने भी चुनाव प्रचार किया और रणदीप सिंह सुरजेवाला के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें