फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स का दूसरा बैच शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स का दूसरा बैच शुरू किया है। प्रशासन ने शुक्रवार को दूसरे बैच की शुरुआत की। दूसरे बैच के लिए 330 से अधिक वालंटियर्स ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 महिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स की कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण एवं नामांकन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सिविल डिफेंस वालंटियरिज्म के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रशासक ने दूसरे बैच की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ने जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सेवा में योगदान देने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर्स को सम्मानित भी किया।
चंडीगढ़ प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सिविल डिफेंस चंडीगढ़ की सराहना करते हुए प्रशासक ने इस पहल को जागरूकता, तैयारी, स्वयंसेवा और सामुदायिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताया। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे भारत की एकता, अनुशासन, साहस और दृढ़ता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस से लेकर फील्ड रिस्पांस तक प्रशासन ने मजबूत किया सुरक्षा नेटवर्क
किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते एक वर्ष में अपनी तैयारियों को काफी मजबूत किया है। प्रशासन ने इमरजेंसी नेटवर्क, सिविल डिफेंस और फील्ड रिस्पांस सिस्टम को सुदृढ़ करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि सिर्फ युद्ध जैसी परिस्थितियों ही नहीं, बल्कि हर प्रकार की आपात स्थिति के लिए शहर का तैयार रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इमरजेंसी नेटवर्क से लेकर फील्ड रिस्पांस तक की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी भी चुनौती का मिलकर सामना किया जा सके। इसी कड़ी में 419 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। ये प्रशिक्षित वॉलंटियर्स किसी भी आपात स्थिति में फील्ड में तैनात रहकर राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की सहायता करेंगे।
सैटेलाइट फोन, स्मार्ट ब्लैकआउट, ऑटोमेटिक सायरन और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट से मजबूत होगी आपदा तैयारी
प्रशासन ने किसी भी युद्ध, प्राकृतिक आपदा या बड़े आपातकालीन हालात से निपटने के लिए बीते एक वर्ष में अपने इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को काफी मजबूत किया है। प्रशासन ने संचार व्यवस्था, अलर्ट सिस्टम, सुरक्षित शेल्टर और सिविल डिफेंस नेटवर्क को आधुनिक तकनीक से लैस किया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि नेटवर्क फेल होने की स्थिति में भी संपर्क बनाए रखने के लिए 16 सैटेलाइट फोन खरीदे गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट ब्लैकआउट सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे एक क्लिक में पूरे शहर की लाइटें बंद की जा सकें।
आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में होटलों, गेस्ट हाउसों, स्कूलों और कम्युनिटी सेंटरों को सुरक्षित शेल्टर के रूप में चिन्हित किया गया है। अलर्ट सिस्टम को भी आधुनिक बनाते हुए सायरनों की संख्या 21 से बढ़ाकर 42 कर दी गई है, जिनमें से 20 ऑटोमेटिक सायरन सेंट्रल कंट्रोल रूम से संचालित होंगे। इसके साथ ही एनडीएमए के सहयोग से सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम तैयार किया गया है, जिसके जरिए नेटवर्क बाधित होने पर भी लगभग 13 लाख लोगों के मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट संदेश भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें